सोमवार को आंवला बदायूं मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार चार कांवड़ियों को रौंद दिया,इस सड़क हादसे में चारों कावड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए ।
घटना आंवला-बदायूं मार्ग पर पडौलिया गांव के पास की है,जहां दोपहर लगभग 3:00 बजे बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के भकोड़ा गांव के रहने वाले अनमोल 14 पुत्र रामसेवक, यश 20 पुत्र पप्पू, विनोद 35 पुत्र रामेश्वर, रामू 20 पुत्र आनंदी एक बाइक पर सवार होकर कछला से चल भरकर गुलड़िया गांव गौरी शंकर मंदिर जल चढ़ाने गए थे और वापस घर लौट रहे थे। कि थाना कुंवरगांव क्षेत्र के पड़ौलिया गांव के निकट रेता और सरिया सीमेंट से लदी
ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार काबड़ियों को टक्कर मार दी। जिसमें अनमोल, यश, विनोद, रामू चार कावड़ियां घायल हो गए।सूचना पर पहूंचे थानाप्रभारी वेदपाल सिंह ने घायल कांवरियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को अपने हिरासत में ले लिया हैं
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

