1:52 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- बाइक सवार कांवड़िया ने पैदल कांवड़िया को टक्कर मारी, दोनों घायल

उझानी बदांयू 20 जुलाई।
बरेली मथुरा हाइवे पर भूड़ वाली ज्यारत के समीप सडक पार कर रहे कांवड़िया को बाइक सवार कांवड़िया ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

जानकारी के अनुसार बदायूं के रजीचौक निवासी रिशव गुप्ता 19 कछला से जलभर बदायूं जा रहा था कि मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव सब्दलपुर निवासी बाइक सवार कांवड़िया सुदीप 32 की बाइक से टकरा गया। बाइक समेत दोनों जमीन पर गिर गये। दोनों के घायल होने पर पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी।

विज्ञापन एक्सप्रेस