बदायूं, 19, जुलाई 2025 आज पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार कांग्रेस कार्यालय परशुराम चौक पर शहर कांग्रेस कमेटी पदाधिकारीयों, नवनियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारीयों, एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों की एक बैठक शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें कि कांग्रेस विधानमंडल के पूर्व नेता पूर्व विधायक बृज जोन के कोऑर्डिनेटर प्रदीप माथुर मुख्य अतिथि के रूप में, जिला कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर प्रेम प्रकाश अग्रवाल ,के वी त्रिपाठी शहर कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर पवन कुमार सिंह एवं योगेश जौहरी विशिष्ट अतिथि के रूप में बैठक में शामिल हुए।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदीप माथुर जी ने कहा कि हम आपके बीच संगठन सृजन के संबंध में आपसे वार्ता करने आए हैं और संगठन सृजन से ही नई ऊर्जा का संचार होगा और संगठन सृजन से ही संघर्ष का रास्ता निकलेगा और संघर्ष से सत्ता का रास्ता निकलेगा तथा सभी कांग्रेसियों से अनुरोध है कि आगामी 15 जुलाई तक ब्लॉकों के गठन वार्डों के गठन में सक्षम पदाधिकारी का सहयोग प्रदान करके संगठन खड़ा करने का काम करें।
जिला कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर प्रेम प्रकाश अग्रवाल, के, वी त्रिपाठी शहर कांग्रेस कमेटी की कोऑर्डिनेटर पवन कुमार सिंह एवं योगेश चौधरी , शेयर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने प्रदीप माथुर जी को आश्वासन देते हुए कहा कि हम सब लोग मिलकर नियत तिथि तक संगठन खड़ा कर लेंगे।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य रजनी सिंह,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर ,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर , जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अंकित चौहान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुधीर उपाध्याय, जिला महासचिव मोरपाल प्रजापति, जिला महासचिव गौरव राठौर, जिला महासचिव राम रतन पटेल ने कहा कि जहां भी हमें निर्देश होगा हम संगठन सृजन में पूर्णतः सहयोग करेंगे।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुशर्रफ अली, सेवादल जिला अध्यक्ष उमेंद्र शंखधार ,एससी एसटी के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष असरार अहमद, लोकपाल सिंह ,उमेश मिश्रा ओमप्रकाश प्रजापति, रफत अली , जाहिद सिद्दीकी ,अजय सैनी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संगठन सृजन के कार्यक्रम के बाद प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल पांडे की जयंती पर उनको पुष्पांजलि अर्पित की गई और राष्ट्रगान करके कार्यक्रम का समापन किया गया।
बैठक का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रवक्ता सुरेश राठौर ने किया।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com