बिल्सी
नगर के मोहल्ला नंबर 5 निवासी दिलीप ओझा की पुत्री नेहा का विवाह ग्राम धीरपुर बलिया कोतवाली दातागंज निवासी सुमित कुमार के साथ हुआ था, वह पिछले 15 दिनों से अपने मायके में बिल्सी रह रही थी। शुक्रवार को नेहा की बड़ी पुत्री आस्था का जन्मदिन था तो नेहा अपने पति सुमित व छोटी पुत्री व बड़ी पुत्री आस्था, अपने बड़े भाई अंकित और छोटे भाई निर्बल के साथ उझानी जजपुरा स्थित खाटू श्याम मंदिर गई हुई थी, दर्शन के बाद वह खाना खाने सिंह हवेली रेस्टोरेंट गई।भोजन के पश्चात वह शाम के लगभग 7:30 बजे जब वह अपने घर बिल्सी वापस आ रही थी, वह अपने बड़े भाई अंकित के साथ बाइक पर बैठी थी जैसे ही सामने से अन्य वाहन की लाइट अंकित के चेहरे पर पड़ी तभी उसकी बाइक मक्के पर फिसल गई और दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनंन फानन में नेहा को बिल्सी के निजी अस्पताल लाया गया जहां से उसे बदायूं रेफर कर दिया गया बदायूं चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सड़क पर सूख रही मक्का नेहा का काल बन गयी।शव को धीरपुर बलिया ससुराल के जाया गया जहाँ नेहा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृत्यु की सूचना मिलते ही बिल्सी एवं धीरपुर बलिया में कोहराम मच गया।दोनों बेटियों का रो रोकर बुरा हाल है।नगर वासियों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें लोगों को मक्के पर फिसल कर जान गंवानी पड़ी है, इस और प्रशासन बिल्कुल मौन है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

