12:49 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- कार व एसी ना लाने पर विवाहिता को मार-पीट कर घर से निकाला, पति सहित चार नामजद

उझानी बदांयू 19 जुलाई।
उसहैत थाने के गांव दलेल नगर निवासी श्याम लाल की बेटी मीना ने शादी के एक साल बाद ही ससुरालियों पर दहेज में कार व एसी ना लाने पर मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए पति सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दर्ज रिपोर्ट में मीना ने लिखा कि शादी के बाद से ही पति अनेकपाल, ससुर जयसिंह, सास रायलली,देवर चरनसिंह निवासी उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव नोबतनगला दहेज में कार व एसी की मांग करते हुए प्रताड़ित करते हैं,15 जुलाई को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.