1:52 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी- उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन द्वारा निर्धारित 3 दिवसीय बिल सुधार कैंप का आयोजन

बिल्सी

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के द्वारा निर्धारित 3 दिवसीय बिल सुधार कैंप का आयोजन दिनाँक 18/07/2025 को विद्युत वितरण मंडल बदायूँ के बिल्सी खण्ड अंतर्गत बिल्सी उपखण्ड कार्यालय पर किया गया जिसमे कुल 53 शिकायते पंजीकृत हुई जिनमे बिल से संबंधित 21शिकायत आयी जिनमे से 19 का मौके पर समाधान किया गया, मीटर खराब होने की 23शिकायते प्राप्त हुई जिनमें से 11 नंबर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारित किया गया साथ ही 03 शिकायत मीटर नंबर अपडेट की एवं 1 शिकायत लोड कम करने क़ी, 7 मोबाइल न अपडेट करने क़ी आयी। जिन्हे मौके पर निस्तारित किया गया,साथ ही 1 शिकायते चेक मीटर से सम्बंधित प्राप्त हुई जिनको अग्रिम कार्यवाही हेतु सहायक अभियंता मीटर बिल्सी को भेजा जा रहा है,जिनका सफ्ताह के अंदर ही निराकरण किया जाना सुनिश्चित किया जायेगा.साथ आज के कैंप में 112 उपभोक्ताओं से 8.25 लाख क़ी राजस्व वसूली भी हुई.
अपील- बिल्सी क्षेत्र क़ी जनता से अपील यह कैंप दिनाँक 19/07/2025 को भी उपखण्ड कार्यालय बिल्सी ही आयोजित किया जायेगा अपनी किसी भी शिकायत के निस्तारण हेतु उपखण्ड कार्यालय आकर अपनी शिकायत पंजीकृत कराये. आज के कैंप में श्री नागेंद्र सिंह अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड बिल्सी,जयप्रकाश उपखण्ड अधिकारी
विद्युत वितरण उपखण्ड बिल्सी, अवर अभियंता बिल्सी गजेंद्र पाल, बिलिंग बाबू कुलदीप, बिलिंग बाबू अभिषेक आदि उपस्थिति रहें.

विज्ञापन एक्सप्रेस