12:27 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत

बिल्सी
थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर बुजुर्ग निवासी वीरेंद्र (45)अपने खेत में मंगलवार की शाम जुताई कर रहे थे तभी जुताई के दौरान ट्रैक्टर का पहिया एक गहरे गड्ढे में चला गया, जिससे ट्रैक्टर पलट गया और वीरेंद्र उसके नीचे दब गए। जैसे ही लोगों ने देखा और मौके पर पहुंचे काफी कड़ी मशक्कत के बाद वीरेंद्र को ट्रैक्टर के नीचे से निकाल गया। गंभीर अवस्था देखते हुए उनको सीएचसी बिल्सी लाया गया, जहां से उनकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।वहां से उन्हें निजी अस्पताल में ले जाया गया। रात्रि लगभग 1:00 बजे उपचार के दौरान वीरेंद्र की मौत हो गई। जिसकी सूचना बिल्सी पुलिस को दी गई बिल्सी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। वीरेंद्र की मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस