1:39 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी- जर्जर पोल को बदलने को लेकर किया प्रदर्शन

बिल्सी
नगर के मोहल्ला नंबर एक थाना मार्ग स्थित जर्जर बिजली का पोल बदलने की मांग को लेकर मोहल्ले के लोगों ने बदायूं बिजनौर राज्य मार्ग पर जमकर प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की ।उन्होंने कहा कि बिजली का पोल पिछले कई महीनो से नीचे से जर्जर अवस्था में है ,यह कभी भी गिर सकता है।कई बार शिकायत करने के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी इसको नहीं बदलबा पा रहे हैं सावन का पावन महीना चल रहा है। शिव भक्त इधर से निकल रहे हैं कभी भी यह पोल गिर सकता है। यह बिजली के तारों के सहारे टिका हुआ है इससे एक बड़ा हादसा होने की संभावना है। जल्द से जल्द बिजली विभाग के अधिकारियों से इस पल को बदलवाने की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस