गुधनी में भारी जल भराव
महामारी फैलने का खतरा
ग्राम वासियों ने कहा है शीघ्र पुलिया खुलवाए सरकार
बिल्सी,तहसील क्षेत्र के ग्राम गुधनी में मुख्य मार्ग से ग्राम के अंदर जाने वाले मार्ग पर भारी जल भराव हो गया है जिसका कारण है मुख्य सड़क के नीचे बनी पुलिया का बंद हो जाना ! गांव का पानी तथा बरसात का पानी मुख्य सड़क के नीचे बनी पुलिया के नीचे से होते हुए तालाब में जाता है क्योंकि पुलिया चौक हो गई है इसलिए अपनी गली में भर गया है आधे ग्रामवासी सड़क पर आने को परेशान है । अभी बारिश कम हुई है बारिश अधिक हो गई तो लगभग 200 से अधिक घरों में .जल भराव हो जाएगा । अभी भी कई घरों में पानी भरा हुआ है बीमारियां महामारी फैलने का डर है ।गली में रहने वाले संजय सिंह, आदेश कुमार, ब्रजभान सिंह ,प्रकाश सिंह,सत्यपाल सिंह, मास्टर अगर पाल सिंह,अब्दुल रईस लाडले, विजय सिंह,शिव शंकर सागर ने सरकार से शीघ्र पुलिया साफ कराने तथा पानी के निकास की व्यवस्था करने की अपीलकी है । उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने उपाय नहीं किया तो हम सड़क काटनी को मजबूर होंगे ।और इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी ।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

