बदांयू 13 जुलाई।
बदांयू में एक अजीब प्यार की गजब कहानी निकल कर सामने आई है, पुरानी कहावत है प्यार अंधा होता है इसका जीता-जागता उदाहरण है यह दो युवतियों का इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार।
बताते हैं कि राजस्थान के भरतपुर की एक 23 बर्षीय युवती की इंस्टाग्राम पर अलापुर थाने की एक 15 बर्षीय नाबालिग से दोस्ती हुई। चेटिंग करते करते दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगी। बीते दिनों भरतपुर की युवती बदायूं आई व नाबालिग लड़की को लेकर भाग गई।
नाबालिग के परिजनों ने थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट कराई। पुलिस ने नाबालिग के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर दोनों को भरतपुर से गिरफ्तार कर लिया। व बदांयू लेकर आ गई। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायालय में पेश किया जहां से भरतपुर की युवती को नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने में जेल भेज दिया वहीं नाबालिग को वन-स्टॉप सेंटर। है ना अजब प्रेम की गजब कहानी।
प्रदीप प्रजापति
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

