उझानी-नरऊ हाईवे पर ग्रामीणों संग कांग्रेसियों का क्रमिक अनशन जारी।
**
उझानी, 11, जुलाई।
दूषित पानी को लेकर ग्राम वासियों और कांग्रेसियों का क्रमिक अनशन 20वें दिन भी जारी रहा आज क्रमिक अनशन पर छोटेलाल जाटव ,राजाराम जाटव, मुन्ना लाल जाटव, वेदपाल जाटव और नेपाल सिंह सोलंकी बैठे। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर,जिला महासचिव इगलास हुसैन और जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल सिंह यादव ने आज का क्रमिक अनशन समाप्त कराया।
धरना स्थल पर उपस्थित ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर ने कहा की हम देशवासी अगर अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं तो हमें अपने अधिकारों का भी सुरक्षित रखने का हक है और इन ग्राम वासियों के साथ नगर पालिका उझानी दूषित पानी उनके घरों में प्रवाहित करके उनके जनजीवन को अस्त व्यस्त कर रखा हैऔर स्वास्थ्य को खराब कर रखा है तो इनका पूरा हक बनता है नगर पालिका उझानी का दूषित पानी अपने खेतों में अपने घरों में ना आने दें
जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन और जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल सिंह यादव ने कहा इन ग्राम वासियों के साथ कांग्रेस जन मजबूती के साथ खड़े हैं।
धरना स्थल पर संघर्ष समिति के योगेंद्र सिंह सोलंकी, कमल प्रताप सिंह, तेजेंद्र पाल कश्यप, राघवेंद्र सिंह मुन्नालाल, सत्यपाल, रामेश्वर, हरी बाबू ,रामप्रताप , अर्जुन, विनोद कुमार राहुल सागर, परविंदर सिंह, नरेंद्र पाल शैलेंद्र कुमार आदि सैकड़ो ग्रामवासी उपस्थित रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

