2:00 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

कछला – गंगा का जलस्तर 14 सेंटीमीटर घटा- प्रसाशन ने ली राहत की सांस।

बदांयू 9 जुलाई।

कछला गंगा के जलस्तर में पिछले दो दिनों से लगातार कमी आ रही है। अब हरिद्वार और बिजनौर बांध से जलस्तर के प्रवाह में वृद्धि हुई है। जिससे जलस्तर में फिर मामूली वृद्धि हो सकती है। सिंचाई विभाग के अधिकारी इस जलस्तर को सामान्य बता रहे हैं। मंगलवार को गंगा का जलस्तर कछला ब्रिज पर 162.29 मीटर से घटकर 162.15 मीटर के निशान पर पहुंच गया। इससे गंगा में 14 सेंटीमीटर की कमी आ गई। वहीं हरिद्वार से पानी के प्रवाह में मंगलवार को करीब 30 हजार क्यूसेक की वृद्धि हुई तो बिजनौर से करीब 15 हजार क्यूसेक की वृद्धि हुई। नरौरा बैराज से करीब 5 हजार क्यूसेक पानी का प्रवाह घटा। अब बुधवार को नरौरा का प्रवाह फिर से कुछ बढ़ेगा। जिससे गंगा के जलस्तर में कुछ वृद्धि हो सकती है। सिंचाई विभाग के अधिकारी व तटवर्ती इलाकों के ग्रामीण लगातार गंगा के घटते, बढ़ते जलस्तर पर नजर बनाए रखे हैं।

फिलहाल जलस्तर घटने से ग्रामीण राहत महसूस कर रहे हैं। अधिशासी अभियंता (सिंचाई) ने बताया कि गंगा के जलस्तर में मंगलवार को फिर से कमी आई है लेकिन हरिद्वार और बिजनौर से प्रवाह बढ़ा है। इसका थोडा बहुत असर हो सकता है जिससे गंगा के जलस्तर में मामूल बढ़ोतरी हो सकती है। मानसून के सीजन में इस तरह के उतार-चढ़ाव का क्रम बना रहता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.