12:50 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

टमाटर हुआ और लाल, धनिया के साथ मिर्च भी हुई पहुंच से दूर

उझानी बदांयू 8 जुलाई।

सब्जियों पर मौसम की मार पड़ रही है। चटख धूप व गर्मी से सब्जियों की आवक कम हो गई है, जिससे कई सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। वहीं लौकी व तरोई जैसी सब्जियां अपने कम दाम की वजह से लोगों को लुभा रही हैं।

सहालग भले ही खत्म हो गये पर सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में लोगों को लौकी, तोरई व भिंडी जैसी सब्जियां भा रही हैं।

दिन में निकल रही चटख धूप जहां एक ओर लोगों को गर्मी से बेहाल कर रही है तो दूसरी ओर फसलों को भी प्रभावित कर रही है। ऐसे में सब्जी की खेती करने वाले किसानों को फसलों की अधिक सिंचाई करनी पड़ रही है। इससे सब्जियों के दाम बढ़ने लगे हैं। सोमवार को टमाटर 60 से 70 रुपये प्रतिकिलो बिका। वहीं हरा धनिया 200 रुपये किलो व हरी मिर्च 80 से 90 रुपये प्रतिकिलो बिकी। इससे लोग इन्हें खरीदने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

सब्जियों के दाम वर्तमान भाव एक सप्ताह पहले का भाव
टमाटर 70 30
हरी मिर्च 90 40
धनिया पत्ती 200 40
खीरा 40 30
तोरई 30 20
भिंडी 40 20
अरवी 60 40
लहसुन 100 60
शिमला मिर्च 100 50
लौकी 25 15
परवल 80 60
आलू 25 20 कटहल 50 40
(भाव रुपये प्रतिकिलो)

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.