उझानी बदांयू 8 जुलाई।
11 जुलाई से कांवड़ यात्रा प्रारम्भ होने वाली है जिसके चलते जिलाधिकारी महोदय ने समस्त नगर पालिका व नगर पंचायत को कांवड़ यात्रा मार्ग से अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी किया था जिसके चलते उझानी नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में गत 3 जुलाई को नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर अतिक्रमण कारियों को सिर्फ चेतावनी देकर इति श्री कर दी। उसके बाद उनके या उनके किसी भी स्टाफ ने दुबारा पीछे मुड़कर कांवड़ यात्रा मार्ग की तरफ नहीं देखा।


जिसके चलते व्यापारियों ने पुनः दुकानों के आगे अतिक्रमण कर लिया जिससे आगामी 11 जुलाई को कावड़ियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com