7:00 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी – 10 सूत्री मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल

10 सूत्री मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, उपकरणों और वेतन को लेकर जताई नाराजगी

बिल्सी नगर पालिका परिषद में सफाई कर्मचारियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर काम बंद कर हड़ताल की। कर्मचारियों ने साफ कहा कि लंबे समय से ज्ञापन देने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है।

हड़ताल की सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष पति ओम प्रकाश सागर मौके पर पहुंचे और वार्ता कर 15 दिनों में समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद कर्मचारी ड्यूटी पर लौटे।

प्रमुख मांगों में आउटसोर्सिंग कर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी, पीएफ जमा न होना, वर्दी की अनुपलब्धता, सेवानिवृत्त व मृतक कर्मियों के भुगतान और सफाई कार्य के लिए जरूरी उपकरणों की कमी शामिल रही। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन एक्सप्रेस