9:08 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी – गंधरोली गांव में सांप के डसने से महिला की मौत

गंधरोली गांव में सांप के डसने से महिला की मौत, परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम किया अंतिम संस्कार

बिल्सी – तहसील अंतर्गत गंधरोली गांव में रविवार रात एक महिला की सांप के डसने से मौत हो गई। 46 वर्षीय महिला नक्शों, पत्नी राजेंद्र सिंह, को सांप ने उस वक्त काट लिया जब वह घर में सो रही थीं। परिजन तुरंत उन्हें रुदायन अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी मिलने पर लेखपाल बिजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना का विवरण लिया। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस