इस्लामनगर : कस्बे के मोहल्ला काजी टोला नई बस्ती में देर रात मोहल्ले वासियों ने एक झोलाछाप डॉक्टर को अन्य दो-तीन साथियों के साथ एक घर में घुसते हुए देख लिया था। मोहल्ले वासियों ने देर रात तक जाग कर घर में घुसे लड़कों को पकड़ने के लिए मोहल्ले में दुबक कर देखते रहे। जैसे ही सुबह के लगभग तीन बजे झोलाछाप और उसके साथी घर से निकले तभी उन लोगों ने शोर मचाते हुए झोलाछाप आसिफ को पकड़ लिया। और जैसे ही झोलाछाप भाग रहा था किसी ने खंभे से बांध दिया। और उसकी पिटाई लगा दी इसी दौरान एक महिला आ गई। और झोलाछाप का पक्ष लेने लगी लेकिन गुस्से मैं मोहल्ले वालों ने महिला में भी थप्पड़ जड़ दिए। इस पूरी घटना की मौजूद लोगों ने वीडियो भी बना ली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल होते ही घटना ने करवट बदल दी। और महिला ने मोहल्ले के ही सात लोगों के नामजद व अज्ञात के खिलाफ ताहिर दे दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करते ही जांच शुरू कर दी। दूसरी तरफ मौहल्ले की महिलाओं ने भी झोलाछाप डॉक्टर आसिफ के खिलाफ मौहल्ले में देर रात में आने, घर में घुसने व आए दिन आने- जाने का एतराज करते हुए तहरीर दी है। थाना प्रभारी विशाल प्रताप सिंह ने बताया जांच की जा रही है शीघ्र में जांच कर आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
