1:28 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- नगरपालिका के एमआरएफ सेंटर से मोटर चोरी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

उझानी बदांयू 5 जुलाई।

नगरपालिका परिषद के गांव पटपरागंज में बने एमआरएफ सेंटर से बिजली की दो मोटर चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर पालिका के आउटसोर्स कर्मचारी रोहित शर्मा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए लिखा है कि वह 28 जून को एमआरएफ सेंटर गया था उस वक्त पांच मोटर लगी थी, गांव वालों ने कूड़ा डालते कर्मचारियों से कूड़ा डालने को लेकर विवाद भी हुआ था। उन्होंने नगर पालिका के कर्मचारियों को काफी भला-बुरा कहा व कूड़ा भी नहीं डालने दिया। हो सकता है मोटर चोरी कराने में ग्रामीणों की शह हो। ग्रामीण नहीं चाहते कि पटपरागंज में नगर पालिका का एमआरएफ सेंटर चलें।

कोतवाली पुलिस ने कर्मचारी की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच सबइंस्पेक्टर बलवीर सिंह को सोंपी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.