बिल्सी बदांयू 4 जुलाई।
विकासखंड अम्बियापुर के ब्लॉक परिसर में रेखा देवी भारती ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में विभिन्न विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।जिसमें समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित पेंशन योजनाएं मनरेगा एनआरएलएम ,संचारी रोग,साफ सफाई व्यवस्था एवं वृक्षारोपण, जन्म मृत्यु आदि कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें उपस्थित सभी ग्राम पंचायत सचिवों को समाज के निचले पायदान के गरीबों को समस्त गरीबी उन्मूलन की योजनाओं का लाभ त्वरित गति से दिलाने हेतु निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम अंतर्गत समाज सचिवों को एक पेड़ प्रत्येक ग्राम पंचायत में आरोपित करने का आवाहन करते हुए समाज सचिव ग्राम पंचायत बार रोस्टर बनाकर ग्राम पंचायत में उपस्थित होकर विकास कार्यों के संपादन करने के निर्देश दिए गए। वर्तमान वर्षा ऋतु में ग्राम पंचायत सफाई एवं संचारी रोगों से बचाव हेतु दवा छिड़काव करने के लिए प्रेरित किया गया मनरेगा एवं अन्य विकास कार्यक्रम में मानक एवं गुणवत्ता का सत्य प्रतिशत अनुपालन करने की दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में खंड विकास अधिकारी शैली गोविल के अतिरिक्त समस्त सहायक विकास अधिकारी व कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
अतुल वार्ष्णेय
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
