।**
बिल्सी बदांयू 4 जुलाई।
नगर बिल्सी के समाजसेवी दीपक चौहान ने अपने पुत्र रजत चौहान के जन्मदिवस पर सर्वप्रथम ग्राम बांस बरौलिया स्थित वृद्ध आश्रम पहुंचे ,जहां वृद्धजनों को खाद्य सामग्री एवं वस्त्र वितरित किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
तत्पश्चात भागीरथ घाट स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर उन्होंने कुष्ठ आश्रम में रह रहे लोगो को खाद्य सामग्री वितरित की। तत्पश्चात वे उझानी मार्ग स्थित काशीराम आवास पहुंचे और वहां बच्चों के साथ अपने बेटे रजत चौहान का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया। उपहार और खाद्य सामग्री प्रकार बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर राहुल वार्ष्णेय ,प्रतीक चौहान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
अतुल वार्ष्णेय की रिपोर्ट
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
