उझानी 4 जुलाई।
आज नरऊ गांव के पास उझानी नगर पालिका का गंदा पानी रोकने को कांग्रेस और ग्राम वासियों का 13 वें दिन क्रमिक पर नेपाल सिंह,ओमपाल सिंह, जुगल जाटव, ओंकार सिंह विष्णु प्रभाकर बैठे। जिनको कि 5 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ,जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
इससे पूर्व कांग्रेस के पदाधिकारी गण गांव में मनोज के पुत्र नवीन जिसकी कि दूषित पानी पीने से डायरिया की चपैट में आने के कारण मौत हो गई उसके घर पर भी गए वहां पर उनके परिवार को सांत्वना दी।
धरना स्थल पर ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि आज पूरे गांव में संक्रमित पानी के कारण लोगों मैं बीमारी फैल रही है और इसके लिए हमने कल ज्ञापन भी दिया था कि गांव में मेडिकल कैंप लगवाया जाए , आज एक मासूम बच्चे की दूषित पानी पीने के कारण मौत हो गई उन्होंने कहा प्रशासन को जल्दी ही इस तरफ ध्यान देना चाहिए और यहां पर बीमार लोगों की जांच कराना चाहिए।
उन्होंने कहा मेडिकल कैंप लगना आवश्यक है, अभी तो दो पशुओं और एक बच्चे की मौत हुई है आगे चलकर यह महामारी का रूप भी ले सकती है।


धरना स्थल पर संघर्ष समिति के योगेंद्र सिंह सोलंकी ,कमल प्रताप सिंह, तेजेन्द्र पाल कश्यप ,ओंकार सिंह बलबीर सिंह ,राजाराम जाटव ओम प्रकाश जाटव, रामप्रकाश लोकेश गौड ,रामेंद्र सिंह जयपाल सिंह आदि सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com