10 जुलाई तक कांवड मार्ग पर रोज चलेगा अतिक्रमण अभियान।
उझानी बदांयू 3 जुलाई।
कावड यात्रा को लेकर उझानी के बाजारों में दुकानदारों द्वारा नालियों या सडक पर किए गये अतिक्रमण को आज नगर पालिका के ईओ अब्दुल शबूर व सफाई निरीक्षक हरीश त्यागी ने खुद हटा लेने की चेतावनी के बाद छोड़ दिया। कहां कि 10 जुलाई तक लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलता रहेगा। अगर अतिक्रमण मिला तो सामान को नगर पालिका के कर्मचारी उठाकर ले जाऐगे। ओर जुर्माना अलग से लगेगा।
आज नगर पालिका के कर्मचारियों ने ईओ अब्दुल शबूर के नेतृत्व में बाबूजी कल्याण सिंह चौक से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। दुकानो के आगे लगे तख्त, तिरपाल,पन्नी कांउटर हटाने को कहा। कुछ दुकानदारों ने पालिका के कर्मचारियों के हटते ही फिर से सामान सजा लिया जैसे कुछ हुआ ही नहीं।
आज अतिक्रमण हटाओ अभियान में ईओ अब्दुल शबूर, सफाई व खाद्य निरीक्षक हरीश त्यागी सबइंस्पेक्टर विजय धामा,टीएसआई आर एल राजपूत,जेई अरविंद पाल, मुकेश शर्मा, मुहम्मद कमर, विकास मथुरिया, संजय गौतम, निखिल मिश्रा,व सफाई नायक अनिल कुमार,विकैश कुमार,दीपक आदि मौजूद रहे।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com