10:52 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी-पालिका की अनदेखी मन्दिर के सामने जलभराव, श्रृद्धालु परेशान

उझानी बदांयू 3 जुलाई।

नगर के बरेली -मथुरा हाइवे स्थित मंडी समिति के निकट संतोषी माता कृपा मंदिर के सामने जलभराव होने से मंदिर आने वाले श्रृद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड रहा है।

मंदिर जाने वाली सड़क जलमग्न होने के कारण भक्तों को दर्शन एवं पूजा अर्चना में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संतोषी माता कृपा मंदिर से बड़ी संख्या में भक्तों की आस्था जुड़ी हुई है। मंदिर में दर्शन के लिए आने जाने वाले भक्तगण पानी के बीच से होकर मंदिर पहुंच रहे। मंदिर परिसर में बारिश के कारण जल भराव हो गया है।

मंदिर प्रबंधक संजय कुमार मित्तल ने बताया कि मन्दिर परिसर के सामने जलभराव की समस्या आम हो गई है जरा सी बरसात हो जाए तो जलभराव हो जाता है इसके बारे में कई बार नगर पालिका परिषद को अवगत कराया जा चुका है अभी तक इसका कोई भी समाधान नहीं निकला है जब शिकायत कर दो तब सफाई हो जाती है उसके बाद फिर से वहीं पुराना जल भराव की समस्या हो जाती है तथा मन्दिर परिसर के निकट विधुत व्यवस्था न होने के कारण रात्रि कालीन दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

जानकारी करने पर सफाई एवं खाद्य इंस्पेक्टर हरीश त्यागी ने बताया कि मंदिर परिसर के सामने सड़क पीडब्ल्यूडी के अधीन आती है मंदिर के सामने सड़क का ढलान सही नहीं है, जल भराव हो जाता है सफाई नायक से कहकर सफाई कराई जाएगी समस्त सफाई नायकों को सावन माह में मंदिरों की विशेष रूप से सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया जा चुका है। किसी श्रृद्धालु को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

राजेश वार्ष्णेय एम के।

विज्ञापन एक्सप्रेस