बिल्सी
नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में ग्रीष्म अवकाश के बाद बच्चों का जोरदार स्वागत किया गया, शुरुआत होते ही बच्चों के खिलखिलाहट से स्कूल गुलजार हो गए। बच्चों के आगमन पर शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया और पुष्प वर्षा की। पहले दिन स्कूल जाने को लेकर अभिभावकों के साथ बच्चे भी काफी उत्साहित रहे। बच्चों को मिठाई एवं चॉकलेट देकर उनका मुंह मीठा कराया गया ,जो बच्चे गृह कार्य कर कर आए थे उनका उत्साह वर्धन किया गया। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने अभिभावकों से शत-शत उपस्थिति के लिए अपील भी की। इसमें पर प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ,अतुल वार्ष्णेय, सीमा वर्मा, अनीता पाल, शिवानी महेश्वरी, ममता वार्ष्णेय का सहयोग रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

