2:48 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य के जनता दर्शन में उमड़े लोग: विधायक ने सुनी समस्याएं

बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य के जनता दर्शन में उमड़े लोग: विधायक ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश

बिसौली: विधायक आशुतोष मौर्य ने सोमवार 30 जून को अपने आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। विधायक आशुतोष मौर्य ने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि जनविश्वास सुशासन की सबसे मजबूत नींव है। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए निर्देश दिए। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे जनता की समस्याओं का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें। क्षेत्रवासियों ने विधायक आशुतोष मौर्य के इस जनता दर्शन कार्यक्रम की सराहना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस