2:55 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

श्री महादेव पेट्रोलियम एवं क्लारा स्वैन मिशन अस्पताल बरेली द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

उसावां: कस्बे में एमएफ 43 राजमार्ग पर श्री महादेव पेट्रोलियम एवं बरेली के क्लारा स्वैन मिशन अस्पताल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।जिसका शुभारंभ वरिष्ठ पत्रकार रामसेवक गुप्ता (तिलकधारी जी) ने फीता काटकर किया। शिविर में डॉक्टर्स की टीम द्वारा क्षेत्रवासियों को निशुल्क परामर्श एवं निशुल्क जांच करायी गई। शिविर में 174 मरीजों का उपचार एवं उनकी जांच करी गयी। शिविर आज सुबह १० बजे से दोपहर ३ बजे तक लगाया गया। शिविर में वालिंट्यर्स के रूप में पंकज गुप्ता, भाजपा के युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिग्गज गुप्ता, अनिल राजपूत, सुनील यादव, ठाकुर मंजीत सिंह, यादराम, रजनेश यादव आदि रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस