4:39 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

प्राणी मात्र से प्रेम करें अहिंसक बनें : प्रश्रय आर्य

बिल्सी, तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया ! आर्य समाज के युवा भजनोपदेशक प्रश्नय आर्य जय ने यज्ञ कराया ! कु ईशा आर्य , कु० कौशिकी आर्य ने वेद मंत्रों का पाठ किया ! आज अथर्ववेद के प्रथम अध्याय के 13 वें सुक्त के मंत्रों से यज्ञ किया गया जिसमें मनुष्य जीवन के कर्तव्यों का प्रतिपादन किया गया है ! पं प्रश्नय आर्य ने वेदार्थ समझाते हुए कहा ” अच्छा मनुष्य बनना है तो पाँच बाते कभी न भूलें 1, सदा विचारें कि मैं मनुष्य हूँ पशु नहीं अतः सदा श्रेष्ठ कर्म करें 2. अभिवादन शील बने 3. प्रसंशक बने निन्दक नहीं 4, प्राणी मात्र से प्रेम करें 5. शाकाहार योगाभ्यास से शरीर को पवित्र व स्वस्थ रखे ! उन्होंने कहा जो भी इन शिक्षाओं को मानता है वह स्वयं सुखी होकर सबको सुखकारी होता है । इस अवसर पर साहब सिंह सूरज वती देवी , राकेश आर्य, मोना रानी ,संतोष कुमारी आदि मौजूद रहे !

विज्ञापन एक्सप्रेस