5:59 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

लर्निंग लाइसेंस में सुधार के लिए नहीं लगानी होगी आरटीओ में लाइन, सबकुछ मिलेगा आनलाईन

बदांयू 26 जून।

परिवहन विभाग की लगभग सभी सेवाएं ऑनलाइन हैं। इसमें लर्निंग लाइसेंस में नाम-पता संशोधन की प्रक्रिया भी ऑनलाइन कर दी गई है। आवेदक अब घर पर ही विभाग की वेबसाइट पर जाकर आधार प्रमाणीकरण कर इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।

परिवहन विभाग की लगभग सभी सेवाएं ऑनलाइन हैं। इसमें ड्राइविंग लाइसेंस, डुप्लीकेट पंजीकरण प्रमाणपत्र, वाहन पंजीकरण, अनापत्ति प्रमाणपत्र, वाहन स्थानांतरण समेत अन्य प्रक्रिया शामिल हैं। इसमें लर्निंग लाइसेंस में नाम-पता संशोधन की प्रक्रिया भी ऑनलाइन कर दी गई है।

यह नई सुविधा परिवहन मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। बताया गया कि इससे लोगों के समय और धन की बचत होगी। विभागीय कार्यप्रणाली में भी पारदर्शिता आएगी।

इसके अलावा, लंबी कतारों और फिजिकल सत्यापन की अनावश्यक परेशानी से भी आवेदकों को मुक्ति मिलेगी।

अफसर घर से भी अप्रूव कर सकेंगे डीएल
परिवहन विभाग के अधिकारी डीएल का अप्रूवल अब कहीं से भी दे सकेंगे। इसके लिए उन्हें लैपटॉप दिए जा रहे हैं। अब तक आईईपी आधारित व्यवस्था होने के चलते उनके कार्यालय जाने की बाध्यता थी। नई व्यवस्था के तहत अब अधिकारी घर, मीटिंग या अन्यत्र कहीं से भी काम निपटा सकेंगे।

प्रदीप प्रजापति

विज्ञापन एक्सप्रेस