9:16 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी नगर पालिका द्वारा छोड़े जा रहे गंदे पानी के विरोध में तीसरे दिन भी कांग्रेसी व ग्रामीणों ने किया क्रमिक अनशन

पूर्व सांसद स्वर्गीय संजय गांधी की 45वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शुरू किया क्रमिक अनशन।

उझानी बदांयू 23 जून।

आज हाईवे के पास कांग्रेस जनों एवं ग्राम वासियों ने नगर पालिका उझानी द्वारा नरऊ के तालाब में छोड़े जा रहे दूषित पानी के विरोध में क्रमिक अनशन जारी रखा।

आज प्रातः 10:00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व सदस्य मुन्नालाल सागर ग्रामवासी अजीत यादव नेपाल सिंह, सचिन चौहान, मोतीराम सांय 5,00 बजे तक क्रमिक अनशन पर बैठे जिनको शाम को जूस पिलाकर राघवेंद्र सिंह सोलंकी, प्रभाशकंर शर्मा ने आज का क्रमिक अनशन समाप्त कराया।

धरना स्थल पर उपस्थित ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा की लड़ाई बग़ैर हक़ मिले बंद नहीं होगी और यह दूषित पानी शासन और प्रशासन को इन ग्रामों में जाने से रोकना होगा उन्होंने कहा कि हम देश के कर्तव्यों व कानून का पालन करते हैं तो हमें हमारे अधिकारों का भी हक मिलना चाहिए। देश का कानून यह अधिकार किसी को कैसे दे सकता है कि कहीं का गंदा पानी उनके घरों में उनकी फसलों में उनके पीने के पानी में प्रवाहित किया जाए।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य मुन्नालाल सागर ने कहा कि इन ग्राम वासियों की लड़ाई कांग्रेस मजबूती के साथ मिलकर लड़ेंगी।
उझानी नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण पाराशर ने धरना स्थल पर सांसद स्वर्गीय संजय गांधी को याद करते हुए कहा कि अगर संजय गांधी जीवित होते तो उनके द्वारा चलाए गए पांच सूत्रीय कार्यक्रम जो चलाए जा रहे थे उनसे देश की बहुत बड़ी प्रगति पर होती ।

धरना स्थल पर पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लोकेश गौड, संघर्ष समिति के सदस्य योगेंद्र सोलंकी, कमल प्रताप सोलंकी तेजेंद्र कश्यप, नेपाल सिंह, राजाराम, बलवीर सिंह , महावीर सिंह,रिंकू, गोविंद सिंह ,रामलाल कश्यप, प्रेम शंकर मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, देशराज सिंह ,सचिन राघव, लीलाधर, अंशु सोलंकी, दिनेश राघव, मोतीराम ,सचिन चौहान ,राजाराम वेदपाल, छोटेलाल, रामपाल आदि सैकड़ो ग्रामवासी वासी उपस्थित रहे।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस