6:16 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बेहोशी की हालत में मिला गुमशुदा युवक

बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम नगला दल्लू निवासी लालटेशपाल 18 जून की शाम 5:00 बजे दवा लेने बिल्सी आया था तभी से वह गायब हो गया रात में जब वह घर नहीं पहुंचा तब इधर-उधर तलास गया लेकिन कोई भी सुराग न लगा पिता कैलाश चंद ने बिल्सी पुलिस को तहरीर दी जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गुमशुदगी दर्ज की और जांच में जुट गई वह युवक रविवार सुबह 8:00 बजे के करीब गांव के पास ही पीपल के पेड़ के नीचे बेहोशी की हालत में मिला और बार-बार बेहोशी की हालत में बोल रहा कि मुझे दारू मत पिलाओ परिजन लालटेश पाल को बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया पिता कैलाश चंद्र ने बताया कि उनका बेटा लालटेश पाल बेहोशी की हालत में गांव के पास ही खेत में पीपल के पेड़ के नीचे मिला जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है अभी होश नहीं आया है उप निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि गुमशुदा युवक रविवार सुबह 8:00 बजे गांव के पास ही मिल गया। जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस