10:34 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में योगाभ्यास, निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

दिनांक 21 जून को कॉलेज परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और ऊर्जा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज की शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया और योग के महत्व को आत्मसात किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. सरला देवी चक्रवर्ती के प्रेरणादायक शब्दों से हुआ, जिन्होंने योग को जीवन में संतुलन और शांति का आधार बताया। कॉलेज परिसर में आयोजित योग सत्र में सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न आसनों एवं ध्यान क्रियाओं का अभ्यास किया। इस अभ्यास में विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी शिक्षिकाओं और कॉलेज के अन्य कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
योग सत्र के उपरांत एन0एस0एस0 की ओर से एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने “योग: एक समग्र जीवन पद्धति” विषय पर अपने विचारों को प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने योग के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक प्रभावों पर गहन चिंतन करते हुए बेहतरीन लेख प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर प्राचार्या महोदया ने विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजन को नियमित रूप से करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस