12:14 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं – राजीव कुमार गुप्ता

बदायूं 21 जून। 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक पृथ्वी एक स्वास्थ थीम पर मनाया गया। जनपद में मुख्य जनपद मुख्यालय, तहसीलों व ब्लाकों पर भी योग दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। वहीं पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ जनपद की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने देव धनवंतरी के चित्र के समक्ष दीप प्रजवलन व माल्यार्पण कर किया। सेल्फी पॉइंट आकर्षण का केंद्र रहा। सेल्फी पॉइंट पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व गणमान्य लोगों आदि ने सेल्फी लेकर इस क्षण को यादगार बनाया।

भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और प्रत्येक दिन योगाभ्यास करें ऐसा करने से शरीर व मन में नई स्फूर्ति का संचार होता है।


विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.