दातागंज के नगरिया खुर्द गांव में निकलने वाले रास्ते पर गोबर डालकर रास्ता बंद कर दिया। जिससे गांव में रहने वालों को गोबर पड़े रास्ते में निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है आपको बताते चलें कि नगरिया खुर्द निवासी अख्तर पुत्र धन्नू ने बताया कि वह 18 अक्टूबर 2024 को ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने रुड़की हरिद्वार गया था इसी बीच गांव के एक व्यक्ति ने घर पर जाने वाले रास्ते में गोबर डालकर व भैंसों की नाद (लड़ौरी) बनाकर रास्ते में अतिक्रमण कर रखा है जिससे अख्तर को घर पर जाने वाले रास्ते में जाने आने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है मजदूरी कर हरिद्वार से वापस लौटने पर अख्तर ने अकबर उर्फ मन्नू से कहा कि यह गोबर हटा लो तो वह उससे लड़ने को तैयार है लेकिन गोबर और लड़ौरी हटाने को तैयार नहीं है उसने कहा कि हम लड़ाई नहीं चाहते हैं इसलिए चौकी बरही पर हमने तहरीर दी है वह लड़ाई झगड़ा ना चाह कर सड़क से गोबर और लड़ौरी हटवाने की गुहार लगा रहा है अब देखना यह है कि रास्ते में पड़ा अतिक्रमण हटेगा या नहीं।
दातागंज से मनोज गुप्ता की रिपोर्ट
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

