11:17 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – संस्कार भारती के गोपाल शर्मा बने नगर अध्यक्ष, रीता शर्मा महामंत्री

उझानी बदांयू 20 जून।
बीती रात संस्कार भारती की एक बैठक नगरपालिका के नेहरू सभागार में आयोजित की गई। जिसमें नगर ईकाई का गठन किया गया, अध्यक्ष गोपाल शर्मा व महामंत्री की जिम्मेदारी रीता शर्मा को सोंपी गई।

श्रीमती डॉ प्रतिभा मिश्रा प्रांतीय मातृ शक्ति संयोजक, डॉ गीतम सिंह प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य, जिला कोषाध्यक्ष कुमारी सीमा शर्मा ,एवं डॉ प्रभाकर मिश्र के नेतृत्व में नगर उझानी की संस्कार भारती ब्रज प्रांत की कार्यकारिणी की समिति का गठन किया गया

डॉ गीतम सिंह के अनुसार संरक्षक राम मोहन शर्मा ,
अध्यक्ष गोपाल शर्मा,
वरिष्ठ उपाध्यक्ष दर्शन धवन,
उपाध्यक्ष- श्रीमती नीतू गर्ग बाजार कला उझानी। कोषाध्यक्ष श्रीमती सोनिया अग्रवाल, ह
कोषाध्यक्ष प्रीति गर्ग,
महामंत्री रीता शर्मा,
मंत्री डॉ राम शंकर आर्य,
दृश्य कला संयोजिका रुचि गुप्ता,
प्रचार मंत्री शैलेंद्रनाथ घायल,
मीडिया प्रभारी रवि यादव को मनोनीत किया गया।
नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस