3:09 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में नशे का कहर: युवक ने मटन शॉप से उठाया छुरा, खुद को किया लहूलुहान

बदायूं में बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां शराब के नशे में धुत एक युवक ने मटन शॉप से मांस काटने वाला छुरा उठाकर खुद को लहूलुहान कर लिया। मोहल्ला खंडसारी निवासी 35 वर्षीय जफर, जो लंबे समय से शराब का लती बताया जा रहा है, अचानक मम्मन चौक स्थित एक मटन-चिकन की दुकान पर पहुंचा और वहां से छुरा उठा लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान पर मौजूद कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक जफर खुद पर कई बार वार कर चुका था। गर्दन और पेट पर छुरा मारकर उसने खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। यह देख आसपास मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।

कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जफर को जिला अस्पताल भिजवाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस