11:04 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी-खेत में बकरी चराने से मना करने पर मारपीट में तीन घायल,आठ पर रिपोर्ट दर्ज

उझानी बदांयू 18 जून।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रियोनईया के मझरा टिमरूआ में बकरी चराने को लेकर चले लाठी-डंडे में तीन घायल पुलिस ने आठ पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

टिमरुआ निवासी अखिलेश ने गांव के ही विजय, प्रेमपाल, पप्पू, कालीचरण, ओमवती, सुखलाल, ताराचंद व अनारकली पर अपने खेत में बकरी चराने से मना करने पर मारपीट में खुद व पत्नी सरिता बहन मीना को घायल कर देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अखिलेश ने रिपोर्ट में लिखा कि मारपीट में उसकी पत्नी की सोने की जंजीर व बहन के कान का एक सोने का कुंडल भी कहीं गुम हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस