12:20 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी-पत्नी व ससुरालियों को फंसाने में मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज

उझानी बदांयू 18 जून।
नगर के मोहल्ला अहीर टौला निवासी रामप्रकाश की पुत्री शारदा ने अपने पति पर ससुराल आकर अपने उपर मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा ससुरालियों को फंसाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दर्ज रिपोर्ट में शारदा ने लिखा कि उसकी शादी 12 साल पहले बदांयू के थाना सिविल लाइन के नेकपुर कालोनी निवासी सुशील कश्यप पुत्र त्रिलोकी कश्यप से हुई। सुशील शराबी है काम धंधा ना कर हरवक्त शराब के नशे में डूबा रहता है। शराब को रूपए ना मिलने पर आऐ दिन मारपीट करता है।

एक माह पहले वह अपनी 10 साल की बेटी आरूषि को लेकर मायके आकर रहने लगी। 16 जून की शाम 7 बजे सुशील ने हाथ में लाई मिट्टी के तेल की बोतल से अपने शरीर पर छिडक आग लगाने का प्रयास किया। कहा सभी को जेल करा दूंगा,किसी तरह उसे रोका गया।

पुलिस आने से पहले आरोपी भाग गया कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच सबइंस्पेक्टर कैलाश चंद्र को सोंपी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस