प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन की जयंती पर भाजपा नगर ईकाई ने किया आयोजन, जिलाअध्यक्ष राजीव गुप्ता ने किया उदघाटन।
उझानी बदांयू 18 जून।
उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मां हीराबेन की जन्म जयंती पर भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई द्वारा महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने रक्तदान शिविर का रिविन काटकर उद्घाटन किया। वहीं रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
अधीक्षक डॉ राजकुमार, गंगवार ने जिलाध्यक्ष श्री गुप्ता व नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल को बुकें भेंटकर स्वागत किया ।
डॉ गंगवार ने बताया कि रक्तदान शिविर में सचिन अग्रवाल, विवेक राष्ट्रवादी,देवेश गुलाठी, गोविंद सपरा सहित 14 लोगों ने रक्तदान किया।



इस मौके पर डॉ हरीश कुमार,डाॅ प्रभाकर मिश्रा,डाॅ आकांक्षा निधि,डाॅ हिना सफदर,डाॅ काजल यादव,आयुष रस्तोगी, फार्मेसिस्ट रीता साहू,मनीषा रस्तोगी, किशनचंद्र शर्मा, राजीव गोयल ,पवन वार्ष्णेय, राहुल शंखधार, प्रेमपाल कश्यप,सागर छाबड़ा आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com