3:24 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

कर्तव्य पटेल हत्याकांड: आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पटेल समाज का कैंडल मार्च, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

पीएस पटेल की रिपोर्ट

बदायूं: छात्र कर्तव्य पटेल की दिनदहाड़े हुई हत्या के तीसरे दिन भी आरोपी शौर्य ठाकुर की गिरफ्तारी न होने पर क्षेत्र में आक्रोश गहराता जा रहा है। आज पटेल समाज के हजारों लोग भूपेंद्र दद्दा और तीर्थेन्द्र पटेल के नेतृत्व में एचपी फील्ड से कैंडल मार्च निकालते हुए सड़कों पर उतर आए।

प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में बाबट, मोंगर, सिलहरी, गुलड़िया नगर पंचायत, बदरपुर, गुराई, लखनपुर, आमगांव, वरातेगदार, दहेमी सहित कई गांवों के ग्रामीण शामिल रहे। समाज ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस