बदायूं।एम. कॉम का छात्र कर्तव्य पटेल उस समय मौत की नींद सो गया, जब वह सिर्फ अपने दोस्तों के साथ बाइक से गुजर रहा था। न किसी से झगड़ा, न कोई रंजिश — फिर भी वह एक ऐसी गोली का शिकार बन गया, जो किसी और के लिए चलाई गई थी।
यह दिल दहला देने वाली घटना
रविवार तड़के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सामने आई, जहां शौर्य ठाकुर नाम के युवक ने पुरानी रंजिश में फायरिंग की, लेकिन गोली उस निर्दोष छात्र को जा लगी, जो सिर्फ मौके पर मौजूद था।
कर्तव्य को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिवार और दोस्तों का कहना है कि उसे तो पता भी नहीं था कि किस बात पर झगड़ा हो रहा है — वो तो बस अपने भविष्य के सपने बुन रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी शौर्य फरार है और उसकी आखिरी लोकेशन कासगंज में मिली थी। टीमें तलाश में जुटी हैं।
लेकिन सवाल ये है —
क्या कानून इतनी देर से जागेगा कि फिर किसी कर्तव्य की जिंदगी अधूरी रह जाएगी?
अब परिजन सिर्फ एक ही मांग कर रहे हैं
इसाफ, और जल्दी
प्रदीप प्रजापति
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com