
प्रयागराज। ग्रीष्मावकाश के बाद अब माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। 17 जून से शिक्षकों का विद्यालय समय सुबह 7:45 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तय किया गया है। हालांकि, छात्र-छात्राओं को 30 जून तक छुट्टी दी गई है।
शासन के आदेश के अनुसार, इस दौरान शिक्षक स्कूलों में रहकर प्रशासनिक कार्य, परीक्षा परिणाम, पाठ्यक्रम योजना और अन्य शैक्षणिक तैयारियों में संलग्न रहेंगे। छात्रों की नियमित कक्षाएं 1 जुलाई से आरंभ होंगी।
विद्यालय प्रबंधनों को समय पालन के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आगामी सत्र की तैयारियों में कोई कमी न रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
