5:36 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

बाइक पर रोमांस पड़ा महंगा, एक्सप्रेसवे पर ‘प्यार’ की कीमत 53,500 रुपये

नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक प्रेमी जोड़ा बाइक पर रोमांस करता नजर आया, लेकिन थोड़ी सी ‘फिल्मी स्टाइल’ भारी पड़ गई। लड़का बाइक चला रहा था और लड़की आगे लिपटकर बैठी थी — ये नज़ारा कुछ देर का था, पर असर लंबा हो गया!

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने इस खतरनाक ड्राइविंग को गंभीरता से लेते हुए बाइक सवार युवक के खिलाफ ₹53,500 का भारी-भरकम चालान ठोक दिया। पुलिस के अनुसार, यह चालान ट्रैफिक नियमों के कई उल्लंघनों जैसे बिना हेलमेट, स्टंट ड्राइविंग, और यातायात सुरक्षा की अनदेखी के तहत किया गया है।

ट्रैफिक पुलिस ने संदेश दिया कि सार्वजनिक सड़कें रोमांस के लिए नहीं, सुरक्षित सफर के लिए होती हैं। “थोड़ी सी आशिकी में इतनी बड़ी जेब ढीली हो गई” – सोशल मीडिया पर यह मामला मज़ाक का विषय बन गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस