बिल्सी
नगर बिल्सी के तीन बच्चों का नीट में चयन हुआ है।नगर में खुशी का माहौल है।इसी क्रम में विधायक हरीश शाक्य ने पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर के साथ बच्चों के घर पहुँचकर उनको फूल माला पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी।उन्होंने कहा कि ये हमारी विधानसभा के लिये गर्व की बात है।नगर के मोहल्ला नंबर दो निवासी कार्तिक वार्ष्णेय पुत्र गोपाल वार्ष्णेय,आदित्य माहेश्वरी पुत्र देवेंद्र माहेश्वरी एवं अनुष्का राज वार्ष्णेय पुत्री आशीष वार्ष्णेय का नीट में चयन हुआ है।इस अवसर पर कोतवाल मनोज कुमार, सुधीर सोमानी,लोकेश बाबू वार्ष्णेय,शिवओम माहेश्वरी,आदित्य माहेश्वरी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
