2:30 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

यूपी में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के तबादलों पर रोक, स्कूल चलो अभियान के चलते सरकार का बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग में बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) सहित सभी विभागीय अधिकारियों के तबादलों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। यह निर्णय बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विचार-विमर्श के बाद लिया है।

सरकारी आदेश के अनुसार, यह कदम ‘स्कूल चलो अभियान’ और अन्य विभागीय कार्यक्रमों को प्रभावी और लक्ष्य आधारित तरीके से संचालित करने के उद्देश्य से लिया गया है। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि अगले निर्देश तक किसी भी अधिकारी का तबादला नहीं किया जाएगा।

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि, “हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता बच्चों का भविष्य और शिक्षा की गुणवत्ता है। विभाग में स्थिरता बनाए रखना आवश्यक है, इसलिए यह निर्णय लिया गया है।”

विज्ञापन एक्सप्रेस