2:34 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में बारिश से बदला मौसम, जलभराव से लोगों को दिक्कत

उझानी बदांयू 16 जून।

भीषण गर्मी के बीच सोमवार सुबह 3 बजे अचानक हवा संग बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। बारिश सूख रही फसलों पर संजीवनी बनकर बरसी। शहर में कई जगह जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पडा।

बीती रात से ही आसमान मेें बादल छाए रहे। सुबह करीब तीन बजे के बाद मौसम का मिजाज बदला। हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। सुबह 5 बजे से करीब आठ बजे तक तेज बारिश होने लगी। शहर सहित देहात क्षेत्रों में भी बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

बारिश के चलते विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति बंद कर दी गई थी। ऐसे में लोगों को गर्मी के कारण परेशानी उठानी पड़ी। बारिश बंद होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। जहां लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी, मौसम सही होने के बाद ऊर्जा निगम के कर्मी आपूर्ति बहाल कराने के प्रयास में जुटे दिखाई पड़े।

फसलों को पहुंचा फायदा

कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद हवा व बारिश होने से लोगों को गर्मी से निजात मिली। वहीं, किसानों को भी राहत मिली। सूख रही धान की नर्सरी से लेकर दलहनी, तिलहनी फसलों व हरे चारे की फसल को बारिश ने फायदा पहुंचाया है। महावीर सिंह, राम अवतार अरुण चौहान सहित अन्य किसानों ने कहा कि इससे फसलों को संजीवनी मिल गई है। वहीं, गांव व शहर में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से जल भराव की परेशानी से लोगों को जूझना पड़ा।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.