दुकानदारों की शिकायत पर सडक पर लगी कपड़े, ज़ेवर रेडीमेड के फंडों को हटवाया।
उझानी बदांयू 13 जून।
नगर के सुन्दर गली व शापिंग सेंटर मार्केट से आज दुकानदारों की शिकायत पर सडक किनारे रेडीमेड, कपड़े, दूल्हे के श्रृंगार की दुकानों सहित गिलेट के ज़ेवर बेचने वाले अतिक्रमणकारियों को पुलिस ने खदेड़ दिया वहीं चेतावनी दी आगे से ऐसा मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बताते चलें कि शापिंग सेंटर मार्केट पूरी तरह से सडक पर फड लगाने वालों के कब्जे में है, वही पंचमुखी हनुमान मंदिर के बराबर चाट-पकौड़ी के ठेले लगने से मंदिर के आस-पास गंदगी होने से श्रृद्धालुओं को भी दिक्कत होती है।
शापिंग सेंटर में अतिक्रमण का यह हाल है कि आप दिन में बाइक से निकल नहीं सकते। इससे दुकानदारों की दुकानों पर ग्राहक चढ़ने से कतराते हैं।आज दुकानदारों ने सडक पर लगे फड तख्त आदि पर सामान बेचने बालों की शिकायत कोतवाली पुलिस से की सबइंस्पेक्टर शिवकुमार ने अतिक्रमणकारियों को खदेड़ते हुए चेतावनी दी कि आगे से सडक पर सामान बेचते मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के जाते ही अतिक्रमणकारियों ने कुछ देर बाद ही अपने फड व तख्तों पर लगी दुकानों को फिर से सजा लिया, जैसे कुछ हुआ ही नहीं। लगता है इन लोगों पर पुलिस का कोई खौफ नहीं।
राजेश वार्ष्णेय एमके।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com