उझानी बदांयू 13 जून।
प्रसाशन की बेरुखी व अनदेखी के चलते रेलवे पर मक्का की रेक लोडिंग कू चलते सुबह से शाम तक जाम ही जाम नजर आता है। धर्मकांटे पर जल्दी तोल कराने को ट्रैक्टर ट्राली व ट्रक आड़े-तिरछे खड़े होने से पूरे दिन जाम नजर आता है।
जाम का आलम यह है कि कादर चौक मार्ग से शहर के अंदर आने को छोड़िए कस्तूरबा स्कूल से गौशाला रोड होकर कृषि उत्पादन मंडी पहुंचने वाले किसानों के वाहन भी जाम लगने से गतंव्य तक नहीं पहुंच पाते घंटों चटक धूप में पसीने से तर-बतर होने के बाद ही वाहनों को निकाल पाते हैं।
सुबह टहलने वाले लोगों ने तो उस सडक पर जाम के चलते जाना ही छोड़ दिया। जबकि ओवरलोड वाहनों से कभी भी हादसा हो सकता है मगर परिवहन विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं। लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पंखा रोड पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने की कोई कार्ययोजना अमल में लाऐ। या पुलिस विभाग को निर्देशित करें कि चालक एक साइड में वाहन खड़े करें जिससे सडक पर जाम ना लगे।
राजेश वार्ष्णेय एमके

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
