5:31 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी कृषि उत्पादन मंडी पर फिर हुआ हाइवे जाम,बस यात्रियों के छूटे पसीने

बरेली मथुरा हाइवे पर एक किलोमीटर से ज्यादा लम्बा जाम, हलकान हुए जाम में फंसे लोग।

उझानी बदांयू 13 जून।
उझानी की कृषि उत्पादन मंडी गेट पर मक्का लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की वजह से आज फिर जाम लग गया। जाम का आलम यह है कि रोड के दोनों तरफ एक किलोमीटर तक बस ट्रकों के पहिए थम गये। बस में बैठी सवारियां पसीने से तर-बतर हो गई।——————–
कश्यप पुलिया से छतुइया फाटक तक वहीं गौशाला रोड पर पैदल निकलने को जगह नजर नहीं आई। बताते हैं पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारियो को फोन से सूचना देने के बाद काफी देर से कोतवाली पुलिस ने आकर मोर्चा संभाला।

सुबह 7 बजे से लगे जाम को दोपहर 12 बजे तक खुलवाने में पुलिस कामयाब ना हो सकी। भीषण गर्मी में पुलिसकर्मी जाम खुलवाने को जूझते नजर आऐ।

एंबुलेंस भी फंसी जाम में।

सरकारी अस्पताल मरीजों को लाने वाली एंबुलेंस भी जाम में फंसने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पडा। काफी देर मशक्कत के बाद चालकों ने मरीज़ का हवाला देकर खुद प्रयास कर एंबुलेंस को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन एक्सप्रेस