8:25 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

20 जून तक पूर्ण कराएं बाढ़ राहत के कार्य

बदायूँ: 12 जून। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में बाढ़ राहत के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सिंचाई विभाग बाढ़ खण्ड के अधिकारियों को जनपद में कराए जा रहे बाढ़ राहत व बचाव के कार्यों को 20 जून तक पूर्ण करने का निर्देश दिए। अधिकारियों को माइक्रो प्लान बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित कार्यों के लिए स्थलीय निरीक्षण भी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कम्युनिकेशन प्लान को अपडेट करने तथा बाढ़ प्रभावित रहे ग्रामों के किसानों का शत प्रतिशत फसल बीमा कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ राहत के संबंध में सभी तैयारियां पूर्व में ही पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने कहा बाढ़ जैसी विषम स्थिति उत्पन्न होने पर अधिकारी परस्पर विभागीय समन्वय के साथ माइक्रो प्लान बनाते हुए कार्य करें। उन्होंने बाढ़ चौकियों की स्थापना व अन्य राहत कार्यों के संबंध में भी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कलेक्टेªट स्थित एकीकृत कमांड कन्ट्रोल रूम 24 घंटे क्रियाशील है, जिसमें मोबाइल नम्बर 7505389289, 7505395940 तथा दूरभाष संख्या 05832-266049, 05832-266050 संचालित हैं। इन नंबरों पर सम्पर्क कर आमजन अपनी समस्या दर्ज कराकर निस्तारण करा सकते हैं।
सिंचाई विभाग बाढ़ खण्ड के सहायक अभियन्ता नेशपाल ने बताया कि जनपद में बाढ़ राहत व बचाव के लिए लगभग 16 करोड़ रुपए की धनराशि से कटान रोधी 08 कार्य कराए जा रहे हैं, इनमें से 04 कार्य तहसील दातागंज तथा 04 कार्य तहसील सहसवान में कराए जा रहे हैं।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.