उझानी बदांयू 12 जून।
प्रसाशन के श्रृद्धालुओं की सुरक्षा को किऐ इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। आऐ दिन कछला गंगा की धार में श्रृद्धालुओं की मौतों का सिलसिला जारी है। आज राजस्थान के एक युवक की डूबने से मौत हो गई। गनीमत रही कि उसके शव को समय रहते गोताखोरों ने निकाल लिया, वर्ना यहां तो डूबे श्रद्धालु को खोजने में ही काफी वक्त लग जाता है।

जानकारी के अनुसार राजस्थान प्रांत के जिला अलवर के थाना सोंख के गांव कटुम्बर निवासी अशोक कुमार सेनी का 16 बर्षीय पुत्र करन अपनी बुआ मथुरा के कस्बा राया में रह रही के यहा गर्मी की छुट्टियों में आया। आज सुबह गंगा स्नान करने भागीरथी घाट कछला आया। साथ में आठ लोगों के साथ स्नान करते वक्त गहरे जल में समां गया।
चीख-पुकार सुनकर घाट पर मौजूद गोताखोरों ने थोड़ी देर में करन को गंगा से बाहर निकाल लिया पीआरवी पुलिस उसे उझानी सीएचसी लेकर आई जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है। साथ आई बुआ व महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
